State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

छठ महापर्व को लेकर राजधानी में विशेष इंतजाम

छठ महापर्व को लेकर राजधानी में विशेष इंतजाम

TIL Desk लखनऊ:👉 आज यानी 17 नवंबर से लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू से हो रहा है इस पर्व का समापन 20 नवंबर को होगा चार दिनों तक चलने वाले छठ पूजा के पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है छठ महापर्व सूर्य उपासना का सबसे बड़ा त्योहार होता है।

इस पर्व में भगवान सूर्य के साथ छठी माई की पूजा-उपासना विधि-विधान के साथ की जाती है यह सबसे कठिन व्रतों में से एक माना जाता है इस पर्व में आस्था रखने वाले लोग सालभर इसका इंतजार करते हैं धार्मिक मान्यता है कि छठ का व्रत संतान प्राप्ति की कामना, संतान की कुशलता, सुख-समृद्धि और उसकी दीर्घायु के लिए किया जाता है |

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के वासी अध्यक्ष प्रभुनाथ राय की ओर से राजधानी लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान में छठ पूजा को लेकर विशेष इंतजाम किया गया |

प्रभूनाथ राय
राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *