State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का प्रेस कांफ्रेंस में बयान

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का प्रेस कांफ्रेंस में बयान

TIL Desk लखनऊ:👉2024 का लोकसभा चुनाव पूर्व के लोकसभा चुनाव से बिल्कुल अलग है | भारतीय संविधान को लेकर किसी को कोई शंका नहीं थी | संविधान परिवर्तन करने के लिए 400 पार आवश्यकता क्यों पड़ी रही है | भारतीय जनता पार्टी का गुप्त एजेंडा है | देश में नया कानून लाने का प्रयास है |

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान देखा तो उन्होंने आरक्षण को लेकर प्रश्न चिन्ह लगाया है | सन 2014 में नरेंद्र मोदी ऑर्डिनेंस लाए किसानों का हक छीन लिया | किसानों के खिलाफ तीन कानून लाए गए | मजदूरों को 44 संरक्षण के लिए कानून थे और उसकी मान्यता रही है |

किसानों से मिलकर एक मीटिंग होती है क्या कानून बनना चाहिए इस पर चर्चा होती है 10 सालों में | हमारी सरकार में मेहनतकश किसान जो जमीन जोतते थे उनको मलिकाना हक दिया गया था | हमारी विचारधारा गांधी की रही है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 साल में कौन सा ऐसे कदम उठाए जिससे किसान और मजदूरों को लाभ हुआ हो ?

6000 रुपए किसान निधि के माध्यम से किसान को दे तो रहे लेकिन खाद की कीमत बढ़ा दी | खाद की बोरी का वजन घटाया गया | कांग्रेस पार्टी कि तीन मांगे किसानों के पक्ष में है | कांग्रेस का मेनिफेस्टो में वादा है | कर्ज माफी के लिए आयोग बनाएंगे |

कृषि यंत्र पर जीएसटी माफ करेंगे | किसान की मेहनत से उगाया हुआ अनाज की कीमत नहीं बढ़ाई जा रही है तेल की कीमत बढ़ाई जा रही है | पहले एक कुंतल अनाज बेचने से एक तोला सोना आ जाता था | आज 25 कुंतल बेचने पर एक तोला सोना आता है |

भारतीय जनता पार्टी से पूछना चाहता हूं 10 सालों में उन्होंने कौन सा कानून बनाया जिसे मध्यम वर्गीय निम्न वर्गीय किसान परेशान हुए है | किसानों का 1 रुपए कर्ज माफ नहीं हुआ | देश का हजारों करोड़ रुपए लेकर भागने वाले लोगो का कर्ज माफ़ हुआ है |

देश का 16 लाख करोड रुपए बड़े उद्योगपतियों को माफ किया गया | राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हर वर्ग के लोगों से मिले और सबसे चर्चा के बाद हमारा घोषणा पत्र बना है | हमारी सरकार आने के बाद हर महिला के खाते में 8500 हजार रुपए महीना दिया जाएगा |

यह मोदी की गारंटी नहीं राहुल के हस्ताक्षर किए हुए मल्लिकार्जुन खड़गे के हस्ताक्षर किए हुए घोषणा पत्र हैं | आज देश में वह हालत है गरीब और गरीब होता जा रहा | अमीर और अमीर होता जा रहा हैं | आरबीआई के आंकड़े के अनुसार डेढ़ लाख लोगों ने अपना सोना गिरवी रखने का काम क्या है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *