World, हिंदी न्यूज़

चुनाव अभियान में लीबिया से धन मिलने के मामले में सरकोजी हिरासत में

चुनाव अभियान में लीबिया से धन मिलने के मामले में सरकोजी हिरासत में

पेरिस डेस्क/ फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोज़ी को फ्रांस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ्रेंच पुलिस सरकोज़ी से पूछताछ कर रही है। आरोप है कि सरकोजी ने चुनाव प्रचार के लिए गलत तरीके से कई मिलियन यूरो प्राप्त किए थे। ये पैसा लीबियन तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की तरफ से आया था। सरकोज़ी 2007 से 2012 तक फ्रांस के राष्ट्रपति थे।

दक्षिणपंथ के नेता सरकोज़ी को मंगलवार सुबह नॉर्थ-वेस्ट पेरिस के नांतेर पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए बुलाया गया। फ्रांस पुलिस जांच कर रही है कि 2007 का चुनाव जीतने में कहीं गद्दाफी और लीबिया की तरफ से सरकोजी को फंडिंग तो नहीं की गई। माना जा रहा है कि ये मामला आने वाले समय में यूरोपियन राजनीति का बहुत बड़ा मामला हो सकता है।

जांच एजेंसियों का कहना है कि गद्दाफी से सरकोजी को चुनाव प्रचार के लिए 50 मिलियन यूरो दिए थे। ये फ्रांस में चुनाव प्रचार खर्च का दोगुना है। उस समय चुनाव प्रचार खर्च की सीमा 21 मिलियन यूरो थी फिलहाल सरकोजी ने इस पर टिप्पणी करने से मना कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *