State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान

पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान

TIL Desk लखनऊ:👉कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रेस कॉन्फ्रेंस……….कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान | महिलाओ के लिए शक्ति अभियान की शुरुआत हो रही है | इंदिरा फ़ेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है |

समाज के अंदर कामकाजी महिलाओं को आगे लाने और सम्मान देने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है | यूपी में अभी तक 12 एक्टिव फेलो है | 33 प्रतिशत का जो बिल लोकसभा में पास हुआ है उसको लेकर हमलोग काम करेंगे |

लड़की हूँ लड़ सकती हूँ के नारे के बाद महिलाएं काम करने घर से बाहर निकली है | प्रदेश के सभी 75 जिलों में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा |प्रदेश में जंगलराज कायम है और कानून व्यवस्था ध्वस्त है | अमेठी में एक ही परिवार की हत्या हो जाती है |

डेढ़ साल की बच्ची को भी बदमाशो ने गोली मारी है | लखीमपुर के वर्तनाम भाजपा विधायक बोलते है कि वो दारू पीते है | बहराइच में महिलाएं रोने को मजबूर है क्योंकि योगी जी के बुलडोज़र ने उन मकानों को ध्वस्त कर दिया है |सपा के विधायक जाहिद बेग को जबरदस्ती जेल भेज दिया जाता है |

आयोध्या में मोईद खान के घर को गिरा दिया गया जबकि रिपोर्ट में उसका डीएनए मैच नही हुआ है | पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है | गोरखपुर मठ से सिर्फ आरती करने की फोटो छपवाते है सीएम योगी आदित्यनाथ | नवरात्रि में योगी सरकार घोर पाप कर रही है |

हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया जाता है | दलित समाज से आया हुआ व्यक्ति राष्ट्रीय पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है बीजेपी इसको पचा नही पा रही है | नवरात्रि के महीने में बीजेपी को सदबुद्धि मिले हम सब की यही कामना है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *