Delhi-NCR, Home, State, हिंदी न्यूज़

अनुराग ठाकुर की जगह पूनम महाजन बनी BJP युवा मोर्चा की अध्यक्ष

अनुराग ठाकुर की जगह पूनम महाजन बनी BJP युवा मोर्चा की अध्यक्ष

TIL Desk नई दिल्ली/ बीजेपी युवा मोर्चा, अनुसुचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) एवं किसान मोर्चा को भी नया अध्यक्ष मिला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूनम महाजन को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

पूनम महाजन मुंबई नार्थ सेंट्रल से सांसद हैं और इससे पहले यह पद बीसीसीआई अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के पास थी। तो वहीं विनोद सोनकर को अनुसूचित जाति मोर्चे का और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के लिए रामविचार नेताम को अध्यक्ष बनाया। किसान मोर्चा की कमान विरेंद्र सिंह मस्त को मिली है, तो वहीं दारा सिंह चौहान को पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बीजेपी के विभिन्न मोर्चों के सभी अध्यक्ष किसी ना किसी क्षेत्र से सांसद हैं। इन नए अध्यक्षों के नियुक्ति की जानकारी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *