Bihar, India, State, हिंदी न्यूज़

तेजस्वी के क्षेत्र में दलितों के घर जलाए जाने का मामला गरमाया

तेजस्वी के क्षेत्र में दलितों के घर जलाए जाने का मामला गरमाया

पटना डेस्क/ राजद नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में सोमवार को दलितों के घर जला दिए गए थे। इस मामले में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी के लोगों ने दलितों के घर जला दिए। आरजेडी दलितों के हित की बात करती है और उनके लोग दलितों को प्रताड़ित करते हैं।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिन लोगों ने आग लगाई है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। दलितों के घर जलाने के मामले में आरजेडी नेता मनोज झा ने कहा कि आरोपियों से पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। यह जघन्य अपराध है। जिसने भी ऐसा किया है उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

राघोपुर प्रखंड के मलिकपुर में हुई आगजनी का जायजा लेने गुरुवार को बिहार सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी पहुंचे थे। पीड़ित परिवार के प्रेम भगत व बिपत भगत ने कहा था कि मोतीलाल राय से पूर्व का भूमि विवाद लगभग 7 वर्षों से चल रहा है। उसी विवाद को लेकर बीते सोमवार को लगभग 3:30 बजे मोतीलाल राय अपने 500 समर्थकों के साथ आकर गाली-गलौज करने लगे और दुकान एवं घर को आग के हवाले कर दिया। राघोपुर थाना के एएसआई सुधीर कुमार के सामने सारी घटना घटी है। इस मामले में 18 के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *