State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

‘अशोक वाटिका’ के साथ जगमगाया फीनिक्स पलासियो का दीवाली समारोह

‘अशोक वाटिका’ के साथ जगमगाया फीनिक्स पलासियो का दिवाली समारोह

TIL Desk Lucknow:👉इस दीवाली फिनिक्स पलासियो ने लखनऊवासियों की खुशियों को बढ़ाने के लिए विशेष तैयारी की। इसके लिए खास तौर पर अशोक वाटिका कला की स्थापना की गई, जिसने सभी आने वालों को विशेष तौर पर आकर्षित किया। वाटिका में भारतीय पौराणिक कथाओं, संगीत और उत्सव की खुशी का मिश्रण देखने को मिला।

बॉलीवुड की उभरती कलाकार सान्या मल्होत्रा, अशोक वाटिका इंस्टालेशन के भव्य लॉन्च में अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। फिल्म दंगल में बबीता फोगाट, पगलैट और लूडो जैसी में शानदार एक्टिंग करने वाली सान्या ने कार्यक्रम की चमक और बढ़ा दी। इस दौरान कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण, ‘अशोक वाटिका’ आगंतुकों को रामायण के पौराणिक काल में ले गया, जो लंका में कैद के दौरान माता सीता की आंतरिक शक्ति का प्रतीक था। कार्यक्रम के दौरान आगंतुनों ने वहां के पौराणिक माहौल को बखूबी महसूस किया।

फीनिक्स पलासियो में स्थापित भगवान गणेश और मोर की मूर्तियां भारतीय संगीत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का दर्शाती हैं। मोर जो कि भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुंदरता और तबले की लयबद्ध परंपरा का प्रतीक है। वहीं भगवान गणपति और वीणा शुभ शुरुआत, संगीत और ज्ञान के सार का प्रतीक है।

फीनिक्स मिल्स के सीनियर सेंटर डायरेक्टर, संजीव सरीन ने कहा कि “फीनिक्स पलासियो में दीवाली सेलिब्रेशन के माध्यम से लोगों को एक साथ लाने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष की ‘अशोक वाटिका’ की स्थापना विशेष रूप से महत्वपूर्ण थी क्योंकि यह आशा और पवित्रता का प्रतिनिधित्व करती है। हमें सभी अगंतुकों को ऐसा अनुभव प्रदान करने में गर्व की अनुभूति हो रही है, जो इस उत्सव को इतने भव्य और सार्थक तरीके से मनाने के साथ-साथ भारत की समृद्ध विरासत का भी सम्मान करता है।

दीवाली के अलावा, फीनिक्स पलासियो आपको 19 अक्टूबर को दोबारा में हेलोवीन वर्कशॉप में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए उत्साह का अनुभव कर रहा है, जो डर, मौज-मस्ती और मनोरंजन से भरी शाम होगी। हम आपको 18 से 20 अक्टूबर तक एडिडास के साथ “कस्टमाइज़ योर स्नीकर्स” के लिए भी आमंत्रित करते हैं। हम इन रोमांचक आयोजनों में आप सभी का स्वागत करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *