लंदन डेस्क/ खगोलशास्त्रियों के एक अंतर्राष्ट्रीय दल ने सौरमंडल के बाहर पृथ्वी के आकार के एक तप्त व धातु जैसे ग्रह का पता लगाया है। इसका घनत्व बुध के घनत्व के समान है।
यूनिवर्सिटी आफ वावरिक के डेविड आर्मस्ट्रांग ने बताया, ‘बुध ग्रह अन्य सौरमंडल पर भी स्पष्ट हो रहा है, जहां काफी मात्रा में लोहा है और यह अलग तरह से निर्मित होने का संकेत देता है।’ उन्होंने कहा, ‘बुध ग्रह के घनत्व के समान सौरमंडल से बाहर ग्रह को देखकर हम हैरान थे।’
उन्होंने कहा, बुध ग्रह के घनत्व के समान सौरमंडल से बाहर ग्रह को देखकर हम हैरान थे। इसे के-2-229बी नाम दिया गया है और यहां दिन का तापमान 2000 डिग्री सेल्सियस है। यह पृथ्वी से 34 प्रकाशवर्ष दूर स्थित है।