State, Uttar Pradesh, हिंदी न्यूज़

लखनऊ: त्यौहार से पहले कंपनी ने छीन ली 40 कर्मचारियों की नौकरी

लखनऊ: त्यौहार से पहले कंपनी ने छीन ली 40 कर्मचारियों की नौकरी

TIL Desk लखनऊ:👉त्योहार से पहले कंपनी ने छीन ली 40 कर्मचारियों की नौकरी। देवा रोड स्थित गुडलक इंजीनियरिंग कंपनी ने 40 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। त्योहार के बीच अचानक नौकरी से निकले जाने के विरोध में कर्मचारियों ने शुरू किया फैक्ट्री गेट पर धरना प्रदर्शन। कर्मचारियों का आरोप कंपनी के शुरुआती दौर से ही काम कर रहे थे सभी कर्मचारी।

वेल्डर, आपरेटर, फीडर और हेल्पर के पद पर कार्यरत थे सभी कर्मचारी। कर्मचारियों का आरोप, कंपनी का प्लांट हेड नवकांत झा के खाऊ कमाऊ नीति के कारण 40 कर्मचारी अचानक हुए बेरोजगार। गुडलक इंजीनियरिंग के मालिक हैं विनोद गोयल। विनोद गोयल की बेटी कनक गोयल संभालती है कंपनी का पूरा काम।

कर्मचारियों को नहीं मिलता ओवर टाइम का पैसा। कंपनी में श्रम कानून का नहीं होता अनुपालन। किसी भी कर्मचारी का नहीं कटता पीएफ। कंपनी के कर्मचारियों को नहीं मिलता यूपी सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी। कर्मचारियों ने श्रम विभाग से की हस्तक्षेप करने की मांग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *